फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrolled car collides with tree, five killed

Hardoi News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत

Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with tree, five killed
हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर खमरिया मोड़ के पास सोमवार रात करीब 10 बजे अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार साल के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक पचदेवरा थानाक्षेत्र के बराकांठ गांव के हैं और एक ही परिवार के बताए जा गए हैं। हादसे की जानकारी होते ही एसपी, एएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

बराकांठ गांव निवासी होशियार सिंह (55) का छोटा बेटा गोविंद सांडी थानाक्षेत्र के नयागांव स्थित ससुराल में रहता है। उसकी पत्नी को छह दिन पहले बेटी हुई थी। उसके छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को होशियार सिंह अपने बड़े बेटे मुकेश (30), पौत्र बल्लू (4) पुत्र मुकेश, परिवार के राजाराम और भतीजे मनोज के साथ कार से नयागांव जा रहे थे। रात करीब 10 बजे खमरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। भिड़ंत इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए और सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर सवायजपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी केसी गोस्वामी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार के हिस्सों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें मच्र्युरी भेजा गया। कार में मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। एसपी ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और उसे मुकेश चला रहा था। पेड़ से टक्कर हुई है। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed