{"_id":"96c1db38de436b4a2eefa8f7fa4d3ed6","slug":"uncontrollable-bus-falls-into-gorge-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस खाई में गिरी, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस खाई में गिरी, 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर गुरुवार की
विज्ञापन
सुबह थाने के पास बेकाबू होकर एक निजी बस खाई में जा गिरी, जिससे वहां पर
चीख पुकार मच गई। घटना में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को
स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर दिल्ली से चलकर प्राइवेट बस बावन को जा रही थी। लोनार थाने के निकट से गुजरने के बाद अभी कुछ ही दूरी गई थी कि बस खाई में जा गिरी। बस को खाई में गिरते देख आस पास के लोग और थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला।
बस में चालक परिचालक समेत 12 यात्री सवार थे। सभी को निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से ताज मोहम्मद (45) पुत्र हसरत निवासी अमसेली मुकटेश्वर हापुड़ की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इसके साथ उसका एक साथी भी था। अस्पताल में चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।