फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Every BJP worker is a vital link in the organization: Neeraj Singh

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी : नीरज सिंह

Fri, 04 Sep 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Every BJP worker is a vital link in the organization: Neeraj Singh
माधौगंज। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बृहस्पतिवार को मल्लावां और बिलग्राम नगर मंडल की संगठनात्मक सत्यापन बैठक में प्रतिभाग किया। शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन

मल्लावां और बिलग्राम की बैठक में नीरज सिंह ने कहा कि मंडल सत्यापन अभियान संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सत्यापन के माध्यम से बूथ स्तर तक की स्थिति का आंकलन हो जाता है। उन्होंने कहा कि सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को चिंहित कर उनकी क्षमता के अनुसार चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा का संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एक जुटता और जनता के बीच किए गए कार्याें के आधार पर भाजपा चुनाव में मजबूती से उतरेगी। उक्त बैठकों में मिश्रिख सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रुइया गढ़ी में होने वाले विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
रुइया गढ़ी में पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे विकास कार्याें का भूमि पूजन बृहस्पतिवार काे किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सांसद जयप्रकाश और अशोक रावत, विधायक आशीष सिंह के साथ भूमि पूजन किया। पर्यटन विभाग यहां मुख्य द्वार का निर्माण 86.95 लाख रुपये से करा रहा है। पहली किस्त के रूप में 15 लाख रुपये भी जारी हो गए हैं। भूमि पूजन के दौरान सांसद अशोक रावत और विधायक आशीष सिंह ने रुइया गढ़ी के विकास के लिए पांच पांच लाख रुपये अपनी अपनी निधि से देने की घोषणा भी की। यहां जिला सहकारीबैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, नवल महेश्वरी, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






सपा और कांग्रेस का विश्वास भारतीय संस्कृति में नहीं : प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बिलग्राम के एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें हर रोज विकास और जनता के हितों के लिए काम कर रही हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान कि गंगा जी जाना हो तो गंगा एक्सप्रेस-वे से मत जाना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नीरज सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस का विश्वास भारतीय संस्कृति में नहीं है। वरिष्ठ नेता राशिद अलवी के श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ बनाए गए सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को लेकर की गई टिप्पणी पर नीरज सिंह ने कहा कि जितेंद्र मिश्रा सच्चे देशभक्त हैं। उल्लेखनीय है कि राशिद अलवी ने कहा था कि जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति के जरिए ऑपरेशन सिंदूर का कोई सच छिपाने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान में मंदिरों को तोड़े जाने के सवाल पर नीरज सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने इसकी निंदा की है। वहां के राजदूत से हिंदू अल्संख्यकों के हितों की रक्षा करने को कहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के जिला मंत्री दीपा विश्वास, और सत्यम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed