फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A white sheet was found on the bed instead of a yellow one, leaving the district immunization officer upset.

Hardoi News: बेड पर पीले रंग की जगह बिछ़ी मिली सफेद चादर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी खफा

Thu, 03 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A white sheet was found on the bed instead of a yellow one, leaving the district immunization officer upset.
फोटो- 40- हरियावां सीएचसी पर जांच करते जिला प्रतिरक्षण अ​​धिकारी। संवाद
हरियावां। स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती होने वाले मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए शासन ने हर रोज बेडों पर चादर बदलने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य केंद्रों पर इसका पालन नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बृहस्पतिवार को तय रंग के स्थान पर सफेद रंग की चादर बिछ़ी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

हरियावां सीएचसी पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरके सिंह ने बेड पर निर्धारित दिन के अनुसार अलग रंग की चादरें न बिछी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बेड पर बृहस्पतिवार को तय दिन के अनुसार पीले रंग की चादर बिछाने के निर्देश हैं जबकि बेडों पर सफेद रंग की चादर ही बिछी मिली। वहीं स्टोर रूम में भी दूसरे रंग की चादर भी रखी नहीं मिली। इस पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जिम्मेदार कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में सप्ताह के सभी दिनों के लिए अलग-अलग रंग की चादरें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बावजूद सभी बेड पर सफेद चादरें ही क्यों बिछाई गईं। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की व्यवस्था के अनुसार निर्धारित दिन में उसी रंग की चादर बेड पर बिछाई जाएं। इसके बाद उन्होंने सीएचसी परिसर और विभिन्न कक्षों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर अपेक्षित सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल परिसर के आसपास भी कर्मचारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान फार्मासिस्ट और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस दिन किस रंग की बिछेगी चादर
सोमवार-सफेद
मंगलवार- नारंगी
बुधवार- हरा
गुरुवार- पीला
शुक्रवार- पिंक व हल्का नीला
शनिवार- गहरा नीला
रविवार-लाल व भूरे रंग की बिछेगी चादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed