फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The auspicious timing for Lord Shri Krishna Janmashtami lasts until 12:42 AM tonight.

आज रात 12:42 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुहूर्त

Thu, 03 Sep 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The auspicious timing for Lord Shri Krishna Janmashtami lasts until 12:42 AM tonight.
फोटो 23: आचार्य सनत्कुमार मिश्रा। संवाद
हरदोई। मंदिरों से लेकर घर-घर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जाएगी। जन्माष्टमी मनाने के लिए रात 11:17 से 12:42 बजे तक शुभ मुहूर्त है। उदयातिथि और रोहिणी नक्षत्र से इस बार जन्माष्टमी शुभ और अधिक फलदायी रहेगी।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की श्रद्धालुओं ने कई दिनों से तैयारी शुरू कर दी थी। आज जन्माष्टमी को खास बनाने के लिए अपने-अपने ढंग से व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। आचार्य सनत्कुमार मिश्रा और शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि वैसे तो अष्टमी तिथि बृहस्पतिवार को ही लग गई है लेकिन उदयातिथि आज चार सितंबर शुक्रवार को है। सनातनी परंपरा और साकार ईश्वर पर विश्वास रखने वाले श्रद्धालु उदयातिथि को शुभ मनाते हैं।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार रात 12:00 भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मानना सभी के लिए हितकर रहेगा। बताया कि जन्मोत्सव को लेकर मानसिक भ्रम न रखें। खीरे में लड्डू गोपाल को रखना भ्रम है। हर वर्ष भगवान गर्भ से नहीं निकलते हैं इसका कोई वैदिक विधान नहीं है। भगवान के स्थान को अलंकृत करें और रात्रि 12:00 बजे के समय भगवान को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिलाकर पंचामृत गंगाजल आदि से स्नान कराना चाहिए। वस्त्र-आभूषण आदि पहनाने के बाद चंदन का टीका, माला पहनाकर मेवा, मक्खन, मिश्री का भोग तुलसी दल डालकर लगाना चाहिए। सुख-समृद्धि की प्रार्थना और आरती करें।

फोटो 23: आचार्य सनत्कुमार मिश्रा। संवाद

फोटो 23: आचार्य सनत्कुमार मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed