Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncle and nephew on a motorcycle rammed into the back of a stationary tractor-trolley; both died.

Hardoi News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसे बाइक सवार चाचा-भतीजा, दोनों की मौत

Sun, 15 Nov 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew on a motorcycle rammed into the back of a stationary tractor-trolley; both died.
फोटो- 20- सूरज। फाइल फोटाे
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया तिराहे के पास शनिवार देर शाम बिलग्राम मार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक सवार चाचा-भतीजा पीछे से जा घुसे। गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी सत्यपाल (35) दिल्ली में ठेके पर गाजर की खेती करते थे। पिछले एक माह से वह गांव में थे। शनिवार दोपहर वह अपने भतीजे सूरज (20) के साथ कोडरा निवासी अपनी बहन अमरवती के घर गए थे। देर शाम चाचा-भतीजा बाइक से वापस सिकंदरपुर जा रहे थे। सुरसा थाना क्षेत्र में ढोलिया तिराहे के पास सड़क पर खड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में सत्यपाल और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सुरसा पहुंचाया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रात लगभग नौ बजे सूरज की उपचार के दौरान मौत हो गई। आधीरात के बाद सत्यपाल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूरज सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के और अविवाहित थे। वह ट्रक चलाकर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करते थे। घटना का पता चलने पर सूरज की मां लौंगश्री और पिता रधुनाथ बदहवास हो गए। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक सवार पीछे से घुसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी ने छह माह पहले कर ली थी दूसरी शादी
सत्यपाल के परिवार में दो बेटे हैं। भतीजे राजीव ने बताया कि सत्यपाल शराब पीकर नीतू के साथ मारपीट करते थे। इसलिए नीतू उन्हें छोड़कर पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी। छह माह पहले नीतू ने बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के तरौली गांव निवासी शेरू से शादी कर ली थी।

फोटो- 20- सूरज। फाइल फोटाे

फोटो- 20- सूरज। फाइल फोटाे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed