{"_id":"695e92724b5180af5102cef0","slug":"two-promising-players-will-participate-in-the-national-kho-kho-competition-hardoi-news-c-213-1-hra1001-143004-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे दो होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे दो होनहार
विज्ञापन
फोटो 20: हीरालाल। स्रोत : स्वयं
पिहानी। राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में दो होनहार प्रतिभाग करेंगे। 10 से 14 जनवरी के बीच गुजरात में प्रतियोगिता होगी। चयनित खिलाड़ी पंडरवा किला गांव के अंबिका बक्श इंटर काॅलेज के छात्र हैं।
कॉलेज के प्रधानाचार्य सतगुरु प्रसाद वर्मा ने बताया कि गुजरात के सूरत शहर में 10 से 14 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में उप्र की ओर से खो-खो टीम में कॉलेज के दो छात्र भिरिया गांव निवासी हीरालाल व पंडरवा किला गांव के जावेद का चयन किया गया है।
काॅलेज को बड़ी उपलब्धि दिलाने पर दोनों छात्रों को स्टाफ, परिवार, कोच और पूरे गांव के लोगों की ओर से बधाई मिल रही हैं। कोच अमित वर्मा ने बताया कि हाल ही में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में दोनों छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। विद्यालय के प्रबंधक संजीव खरे, विकास शर्मा, कमलेंद्र, अंशुल, आदित्य ने दोनों को जीत की शुभकामनाएं दीं।