फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two people, including the manager, were arrested after 80 quintals of cannabis was recovered from a factory.

Hardoi News: फैक्टरी में 80 क्विंटल भांग बरामद होने में प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two people, including the manager, were arrested after 80 quintals of cannabis was recovered from a factory.
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में ओम आयुर्वेदिक कंपनी की फैक्टरी में अनुमति से ज्यादा भांग बरामद होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच पूरी होने के बाद 200 बोरियों में 80 क्विंटल भांग बरामद होने की पुष्टि हुई। मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एक प्राथमिकी पूर्ति विभाग ने दर्ज कराई जबकि दूसरी प्राथमिकी आबकारी विभाग ने दर्ज कराई है। दोनों प्राथमिकी में कुल तीन आरोपी हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में ओम आयुर्वेदिक कंपनी है। यहां पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह छापा मारा था। मौके पर उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी अभिषेक कुमार मौजूद मिले थे। उन्होंने खुद को कंपनी का प्रबंधक बताया था। फैक्टरी परिसर में एक डीसीएम भी खड़ी मिली थी। डीसीएम में अलग-अलग स्थानों पर 200 बोरी में भांग बरामद हुई थी। डीसीएम चालक रायबरेली जनपद के नसीराबाद थाना क्षेत्र के नुखईपुरवा निवासी करामत से भी पूछताछ हुई थी। मौके पर घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल भी पाया गया था।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग ने इस मामले में फर्म के प्रोपराइटर संगम माधव द्विवेदी और प्रबंधक अभिषेक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी जबकि आबकारी विभाग ने उत्तर प्रदेश उत्पाद शुल्क और आबकारी अधिनियम के मामले में अभिषेक कुमार करामत पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अभिषेक कुमार और करामत को गिरफ्तार किया गया है। 200 बोरी में 800 क्विंटल अवैध भांग, एक डीसीएम और 23,000 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed