फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two nurses arrested on charges of harassment and corruption

Hardoi News: उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप में दो नर्स गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two nurses arrested on charges of harassment and corruption
बिलग्राम। न्यायालय के आदेश पर दर्ज किए गए अनुसूचित जाति उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दो स्टॉफ नर्स को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर 18 अक्तूबर को बिलग्राम कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। सरौना निवासी ऋषेंद्र कुमार ने बताया था कि 18 मई 2023 को वह पत्नी मनीषा को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी बिलग्राम ले गया था। यहां स्टॉफ नर्स शालिनी शर्मा सर्वेश्वरी देवी और सीमादेवी ने ढाई हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। रुपये न होने पर उसे वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन

19 मई को 1500 रुपये की व्यवस्था कर वह सीएचसी पहुंचा था। स्टॉफ ने प्रसव तो करा दिया, लेकिन इस दौरान हुई लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई थी। पूरे मामले में डा. अनिल अवस्थी, रिजवान, शालिनी शर्मा, सर्वेश्वरी देवी, सीमा देवी और शिल्पी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से पुलिस ने शालिनी वर्मा और सीमा को गिरफ्तार कर लिया है। मौजूदा समय में शालिनी वर्मा माधौगंज में तैनात और सीमा की तैनाती बिलग्राम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed