फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two new dengue patients admitted, more than 150 tests being conducted every day

Hardoi News: डेंगू के दो नए मरीज भर्ती, हर दिन की जा रही 150 से अधिक जांच

Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two new dengue patients admitted, more than 150 tests being conducted every day
हरदोई। जिले में डेंगू का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डेंगू के दो मरीज भर्ती किए गए। डेंगू वार्ड में हर दिन दो से तीन मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं, पैथोलॉजी में प्रतिदिन 150 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 90 के पार हो गई है। हालांकि इनमें से ज्यादातर स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दाैलतपुर की उमा रानी को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। परिजनों ने बताया कि उमा का पहले प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था, सुधार नहीं होने पर यहां भर्ती कराया गया है। दूसरा मामला शहर के ओमनगर का है। शिवानी बीते दाे दिन से बुखार से पीड़ित थीं। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज डेंगू की जांच कराने आ रहे हैं। चिकित्सकों के परामर्श के बाद पैथोलॉजी में इनकी जांच की जा रही है। सोमवार को 165 जांचें हुई हैं। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। वहीं, दिवाली के अवकाश पर भी शनिवार को नौ जांच की गई थी, इसमें से एक मरीज पॉजीटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

डेंगू वार्ड के बाहर ही गंदगी का अंबार
डेंगू पांव पसार रहा है इसके बावजूद जिम्मेदार रोकथाम के लिए कोई ठाेस कदम नहीं उठाए गए हैं। शहर में तो साफ सफाई और छिड़काव नहीं हो रहा है। उधर, डेंगू वार्ड के बाहर गंदगी का अंबार लगा है। नालियों में कूड़े का जमघट लगा है, जिसमें मच्छर पनन रहे हैं।

---
डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच प्रतिदिन हो रही है और कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए वार्ड में भर्ती कराया जाता है। जबकि वार्ड के बाहर अगर गंदगी है तो उसे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बताकर तत्काल साफ कराया जाएगा।

- डाॅ. रोहताश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed