{"_id":"64cab218761bd9b3850b5e94","slug":"two-miscreants-arrested-five-stolen-bikes-recovered-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-1594-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइकें बरामद
विज्ञापन
हरदोई। शहर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। ये शातिर चोर हरदोई के साथ फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद में ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जा रहा है। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार व सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाश कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ सधई बेहटा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने बच्चा जेल के पास चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर एक बाइक पर दो लोग आते दिखे जिन्हें रोका गया।
पुलिस की पकड़ में आए हरियावां थाना क्षेत्र के कपूरपुर चौधी निवासी राजकुमार व शिवसागर के पास से एक बाइक बरामद हुई जो 30 दिन पहले कचहरी गेट के पास से चोरी की गई थी। इसे यह लोग कहीं बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान इन लोगों ने स्वीकार किया कि लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद आदि स्थानों से बाइकों की चोरी करते हैं। उन्हें सस्ते दामों पर बेचते हैं। इनकी निशानदेही पर चार अन्य बाइकें भी बरामद की गई हैं। दोनों के विरुद्ध लिखा पढ़ी कर जेल भेजा गया है। राजकुमार का आपराधिक इतिहास है उसके विरुद्ध हरियावां थाना में एक मुकदमा पहले से पंजीकृत है। टीम में शहर कोतवाल संजय पांडेय व एसआई ऋषि कुमार व संतोष कुमार शुक्ला शामिल थे।