फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two lakh people will not hesitate to go home

Hardoi News: दो लाख लोगों को घर जाने में नहीं लगेंगे हिचकोले

Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people will not hesitate to go home
हरदोई। विधानसभा क्षेत्र हरदोई के करीब दो लाख लोगों को अब घर जाने व शहर आने में हिचकोले नहीं लगेंगे। लोक निर्माण विभाग ने 27 मार्गों का तीन करोड़ 73 लाख 85 हजार से नवीनीकरण कराया है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के माध्यम से 27 मार्गों का नवीनीकरण कराया गया है। इन मार्गों के नवीनीकरण हो जाने से इससे जुड़े गांवों के लोगों के साथ ही इन पर आवागमन करने वाले लोगों सहूलियत होगी।
विज्ञापन

शहर में रेलवे मालगोदाम से सांडी चुंगी तक सरकुलर मार्ग सहित मार्गों के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को होने वाली दिक्कतों के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग ने नवीनीकरण श्रेणी में चिह्नित करते हुए काम कराया है। विभाग की ओर से शहर के आसपास के गांवों के 27 मार्गों का नवीनीकरण व विशेष मरम्मत कराई गई है। इन मार्गों के नवीनीकरण होने जाने से इसके आसपास गांवों के लोगों के साथ ही आवागमन करने वालों को अब हिचकोले नहीं लगेंगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता सुमत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभागीय मंत्री क्षेत्रीय विधायक आबकारी एवं मद्य निषेज्ञ विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ इन कामों का लोकार्पण कर जनता को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------
रद्धेपुरवा मार्ग का 58.97 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता ने बताया कि एनएच-731 से रद्धेपुरवा होते हुए सकतपुर, बबनापुर से सांंडी-शाहाबाद मार्ग को जोड़ने वाले 18 किमी के इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण 58 करोड़ 97 लाख 38 हजार की लागत से कराया जाएगा। शासन ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को स्वीकृति दे दी है। अब यह मार्ग सात मीटर चौड़ाई में बनवाया जाएगा।

----------------
बरेला और गुलामऊ मार्ग पर बनेंगे सेतु
पीडब्ल्यूडी व आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री बृहस्पतिवार को सधई बेहटा में एक कार्यक्रम में पलिया-लखनऊ मार्ग से तनसुखपुरवा से गुलामऊ मार्ग और हरदोई-बावन-सवायजपुर मार्ग के बरेला संपर्क मार्ग पर तीन करोड़ 32 लाख 40 हजार की लागत से बनवाए जाने वाले दो सेतु की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed