फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in accidents

हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 03 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 03 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents

थाना क्षेत्र में आग से झुलसे युवक-युवती में युवती

विज्ञापन
की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, हरपालपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है, जबकि पुलिस मामले को हादसा मान रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी छोटे लाल की पुत्री रूबी (18) बुधवार को संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई थी। उसके साथ ही उसका मामा का पुत्र आकाश (29) पुत्र श्याम सुंदर निवासी पारा लखनऊ भी झुलस गया था।

दोनों को देर शाम जिला अस्पताल में रूबी की मां निर्मला ने भर्ती कराया था। जिसमें रूबी की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, रूबी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। आकाश उसकी झाड़ फूंक करने आता था। वह झाड़ फूंक कर रहा था। इसी से आग लगने से वह झुलस गई।

उसे बचाने में आकाश झुलस गया। उधर, हरपालपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम ईशेपुर निवासी राम सागर यादव (45) पुत्र जय सिंह यादव बुधवार की रात हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी में जेसीबी मशीन से हो रही खुदाई के दौरान ट्रैक्टर से मिट्टी डालने का काम कर रहा था।

रात में उसके साथ बालक राम ने उसकी मौत की सूचना दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के विषय में मृतक के चचेरे भाई सर्वेश कुमार ने बताया कि वहां पर दो जेसीबी चल रही थी और चार पांच ट्रैक्टर चल रहे थे।

जिसमें उसका किसी के साथ विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। उसने बताया कि उसके सीने में सुराग था। उसने उसके साथ काम करने वाले साथियों पर हत्या की आशंका जाहिर की। उसने बताया कि उसके चार पुत्र हैं, जबकि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलट गया था।

इससे वह उसके नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके शरीर में किसी नुकीली चीज लगने से निशान बन गया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार उसके सिर में चोट लगने से मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed