फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in accidents , 21 injured

हादसों में दो की मौत, 21 घायल

Sun, 29 Nov 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 29 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents , 21 injured
अलग-अलग थाना क्षेत्रोें में हुए सड़क हादसा में बालिका समेत दो की मौत हो गई। वही 21 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसमें सात को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने बालिका को टक्कर मारने वाले चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम रैसों निवासी जगदीश प्रसाद की छह वर्षीय पुत्री प्रतिभा शनिवार की देर शाम रैसों चौराहे से  पैदल घर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे कार चालक गौरव गुप्ता निवासी आंवला जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया। गौरव एक टैक्टर कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर नोएडा में तैनात है। कंपनी के काम से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, लोनार थाना क्षेत्र के सवायजपुर- हरदोई मार्ग पर ममरेज पुलिया के पास शनिवार की देर शाम र्स्कापियों और जाइलो कार की आमने सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इससे जाइलो कार सवार सनी मिश्र (25) पुत्र नवल किशोर मिश्र निवासी लोहनाई जनपद फर्रुखाबाद और उसके बहनोई विपिन मिश्र (30) पुत्र उमा शंकर मिश्र निवासी निराला नगर रायबरेली गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं स्कापियों सवार टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौराड़ाडा निवासी विजय पाल (75) पुत्र रिक्खा, सुशीला (65) पत्नी विजय पाल, मानसी (5) पुत्री उमेश, सुनीता (25) पत्नी उमेश, उमेश (30) पुत्र विजय पाल, लोनार थाना क्षेत्र के बावन निवासी राम प्रताप (60) पुत्र मोहकम, सुधीर (30) पुत्र ऋषि, सुशील (12) पुत्र प्रताप, गदनपुर निवासी राम रतन (65) पुत्र भारत, उनकी पत्नी सोनकली (60) गंभीर रुप से घायल हो गई।

सभी को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से सोनकली,राम रतन, सुधीर, सुशीला और विजय पाल को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह सभी लोग हरपालपुर थाना क्षेत्र के रनकोरा से वोट डाल कर वापस आ रहे थे। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं, कासिमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रैक्टर की ट्रक से टक्कर होने पर सिंगार गांव निवासी राजकुमार(40) की मौत हो गई। वहीं नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक राजकुमार ट्रैक्टर-ट्राली से बांगरमऊ उन्नाव गन्ना बेचने गए थे।


वापसी में उन्नाव-हरदोई बार्डर पर आदेश पब्लिक स्कूल के पास ट्रैक्टर की ट्रक से भिड़त हो गई।  उधर, संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज निवासी रामस्वरूप(55)ट्रामा में शनिवार सुबह मौत हो गई। वह कार की टक्कर से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed