फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two innocent friends who went to bathe in pond in Hardoi

Hardoi: तालाब में नहाने गए दो मासूम दोस्त डूबे, बचाने के लिए मचाते रहे शोर; घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

Tue, 15 Aug 2023 09:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 09:14 PM IST
सार

नाऊपुरवा गांव में तालाब में नहाने गए दो मासूम दोस्तों की डूबकर मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। दोनों ने जमकर शोर मचाया।

विज्ञापन
Two innocent friends who went to bathe in pond in Hardoi
तालाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सांडी थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव में तालाब में नहाने गए दो मासूम दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। नाऊपुरवा निवासी हरिराम का पुत्र आदर्श (11) गांव के ही छोटे के पुत्र शिवम (10) के साथ मंगलवार देर शाम गांव के बाहर उत्तर दिशा में स्थित तालाब के पास खेलने गया था। 

विज्ञापन

खेलने के दौरान गर्मी लगने पर दोनों नहाने के लिए तालाब में उतर गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। इन लोगों ने शोर मचाया। लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक दोनों डूब गए। मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर निकालने के बाद पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। आदर्श तीन भाइयों में सबसे छोटा था और गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का विद्यार्थी था, जबकि शिवम दो भाइयों में बड़ा था और वह भी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। 
 

विज्ञापन

आदर्श के पिता हरिराम प्रांतीय रक्षक दल के जवान हैं और बिलग्राम में तैनात हैं, जबकि शिवम के पिता छोटे दिल्ली में मजदूरी करते थे और दो दिन पहले ही घर आए थे। घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी संजीव ओझा और सीओ सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed