फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two including groom's brother killed in bike collision

Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के भाई समेत दो की मौत

Tue, 23 Apr 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 23 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two including groom's brother killed in bike collision
हरदोई। मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे के भाई और एक रिश्तेदार के साथ जा रहे युवक की बाइक हरदोई-सांडी मार्ग पर दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई और रिश्तेदार को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति की भी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया निवासी गौरव (25) जयपुर में बढ़ईगिरी करता था। उसके मौसा सांडी थाना क्षेत्र के लक्ष्नपुरवा निवासी अशोक के बेटे अनुज शर्मा की शादी 21 अप्रैल को होनी थी। इसी में शामिल होने के लिए वह 17 अप्रैल को जयपुर से गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अनुज की बरात टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरैंया गांव जाने के लिए निकली थी। बरात के बाद देर शाम गौरव, अनुज के छोटे भाई रामकिशन (22) और गांव के ही सौरभ (25) के साथ बाइक से निकला था। हरदोई सांडी मार्ग पर बघराई और अमलौखा गांव के बीच में हरदोई की ओर से आ रही दूसरी बाइक से गौरव की बाइक टकरा गई।
इसके कारण बाइक सवार तीनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। साथ ही दूसरी बाइक पर सवार अरवल थाना क्षेत्र के जहानियापुर निवासी जाकिर हुसैन (57) और उनकी पत्नी जाहिदा बेगम (55) भी सड़क पर गिर गए। एंबुलेंस से इन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में गौरव और जाकिर हुसैन को मृत घोषित कर दिया गया। रामकिशन और सौरभ को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि जाहिदा को जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया।

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।


40 दिन पहले ही हुई थी गौरव की शादी
जयपुर में बढ़ईगिरी करने वाले गौरव की शादी बीती 10 मार्च को ही टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी खुशबू के साथ हुई थी। गौरव के ससुराल की ही एक युवती से मौसेरे भाई अनुज की शादी तय हुई थी। इसके चलते खुशबू पहले से ही सरैंया में थी। गौरव बरात में जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। हादसा होने के बाद अधिकांश बराती जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए। अनुज की शादी की रस्में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर सोमवार सुबह जल्दी ही विदाई भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed