फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two hours of operation are off encroachment Substation

अतिक्रमण अभियान से दो घंटे बंद रहे उपकेंद्र

Sat, 25 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 25 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two hours of operation are off encroachment Substation

नुमाइश चौराहे पर शुक्रवार को हटाए जा रहे अतिक्रमण

विज्ञापन
ने दुकानदारों के साथ बिजली उपभोक्ताओं को भी परेशान कर दिया। अतिक्रमण अभियान के दौरान विद्युत आपूर्ति को बंद करवा दिया गया। जिससे सिटी उपकेंद्र सहित चार उपकेंद्रों की बिजली गुल रही। ऐसे में घरों में काम काज सहित अन्य कार्यों पर भी असर पड़ा।

अभियान दस्ते के आगे जाने के बाद दो घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। फुटपाथों से अतिक्रमण को हटाने के लिए शहर में इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नुमाइश चौराहे पर अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानदारों की दुकानें तक तोड़ी गईं। अतिक्रमण हटाने में बुलडोजर का सहारा लिया गया।

ऐसे में नुमाइश चौराहे से निकली 33 केवीए विद्युत लाइनों के चपेट में आने का खतरा उत्पन्न हो गया, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह ने हादसे की संभावना को देखते हुए मन्नापुरवा उपकेंद्र से सिटी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी।

चूंकि सिटी उपकेंद्र से ही कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र, चरौली उपकेंद्र और आशा नगर उपकेंद्र को आपूर्ति सुचारु होती है, ऐसे में उक्त तीन उपकेंद्रों की भी बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे आधे शहर की विद्युत आपूर्ति दोपहर के 12 बजे से दो घंटे के लिए बंद रही।

सवा दो बजे दोबारा आपूर्ति सुचारु हुई। बिजली न होने की वजह से घरों में काम काज प्रभावित होने के साथ ही दुकानों पर भी बिजली संचालित कार्य ठप रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed