फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two congress persong fights infront of lucknow division incharge

लखनऊ मंडल प्रभारी के समक्ष कांग्रेसियों में मारपीट

Tue, 10 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two congress  persong fights infront  of lucknow division incharge
भारत बचाओ महारैली की समीक्षा करने जिला पहुंचे लखनऊ मंडल प्रभारी व पूर्व सांसद के सामने मंगलवार को एक पदाधिकारी की टिप्पणी पर दूसरे ने विरोध किया तो नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पदाधिकारियों ने बीच बराव करके दोनों को शांत किया।
विज्ञापन

14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की समीक्षा करने पूर्व सांसद व लखनऊ मंडल प्रभारी राकेश सचान मंगलवार को राजीव भवन पहुंचे। उनके साथ जिलाध्यक्ष आशीष सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के निवर्तमान पदाधिकारी ने टिप्पणी कर दी तो कइयों को खराब लगा। बावन के एक कांग्रेस पदाधिकारी ने खड़े होकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों के बीच कुछ कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों को वहां मौजूद पदाधिकारियों ने शांत किया।
लखनऊ मंडल प्रभारी भी सभी को निर्देश देकर वहां से चले गए। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट जैसी कोई बात नहीं थी। कार्यकर्ता हैं, बैठक में जोश में कुछ कह दिया होगा, फिलहाल सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed