फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two cattle thieves injured by police bullets in encounter

Hardoi News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो मवेशी चोर घायल

Mon, 17 Jun 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two cattle thieves injured by police bullets in encounter
हरदोई। पिहानी और टड़ियावां थाना क्षेत्र में हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में लगी पुलिस टीमों की मुठभेड़ मवेशी चोरों से टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुरदयालपुरवा के पास हो गई। पुलिस की गोली से दो मवेशी चोर घायल हो गए, जबकि एक उपनिरीक्षक समेेत तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। चोरों के पास से पुलिस ने नौ मवेशी और पिकअप डाला भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के साथ ही टड़ियावां थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से मवेशी चोरी होने की सूचनाएं एसपी को मिल रही थीं। कुछ मामलों में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। एसपी केसी गोस्वामी ने चोरों को पकड़ने के लिए टड़ियावां थाने की पुलिस टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। एसपी के मुताबिक शनिवार आधीरात के बाद मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि टड़ियावां थाना क्षेत्र में गुरदयालपुरवा में बबूल के जंगल में मवेशी चोर मौजूद हैं और चोरी के मवेशियों को पिकअप में लाद रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। चोरों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस कर्मियों ने भी फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की गोली लगने से शाहजहांपुर जनपद के थाना मदनापुर के ठुकरी गांव निवासी रतिपाल उर्फ ऋषीपाल और मझिला थाना क्षेत्र के गुलाबपुरवा निवासी सद्दाम अली घायल हो गए। मौके से पुलिस ने इनके साथ ही पिहानी कस्बे के मोहल्ला खुरमुली निवासी ताहिर को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से नौ मवेशी, दो तमंचे, तीन कारतूस, दो खोखा बरामद हुए हैं। घटना में टड़ियावां थाने के उपनिरीक्षक नंद कुमार तिवारी, सिपाही अतुल कुमार और ओम प्रकाश भी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज सीएचसी टड़ियावां में कराया गया, जबकि चोरों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, उपनिरीक्षक प्रेम सागर, नंद कुमार तिवारी और मुकुट सिंह यादव, एसओजी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा, सर्विलांस के प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन लोगों का सहयोग एसओजी के दीवान राम कृष्ण द्विवेदी, सागर चौधरी, सर्विलांस के ओमवीर सिंह, नितिन गुप्ता, ब्रजनंदन प्रदीप चौधरी, अनिल सिंह चंदेल, आनंद विश्वकर्मा, मंजेश कुमार के साथ ही टड़ियावां थाने के दीवान आशीष सिंह, कृष्ण कुमार आदि भी टीम में शामिल रहे।


एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल रतिपाल उर्फ ऋषीपाल बेहद शातिर है। उसके खिलाफ शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाने में आठ मामले दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, धारदार हथियारों से हमला, अवैध शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट आदि के मामले भी शामिल हैं। पिहानी कस्बे के खुरमुली निवासी ताहिर के खिलाफ भी पिहानी कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं। एक मामला पशु क्रूरता अधिनियम का और दूसरा गोवध निवारण अधिनियम का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed