{"_id":"69f0f0d5344f2c6dd60407c4","slug":"two-brothers-riding-a-bike-were-hit-by-a-car-both-died-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148821-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार साढू भाइयों को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार साढू भाइयों को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
विज्ञापन
फोटो- 19- राजीव। फाइल फोटो
हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार साढू भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बाइक सवार एक शादी में शामिल होकर वापस ड्यूटी पर गेस्ट हाउस जा रहे थे। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के इटौली निवासी मुरली (50) अपने साढू फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी राजीव (33) के साथ सीतापुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में सफाई कर्मी थे। मुरली की रिश्तेदारी में शादी टड़ियावां थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में सोमवार को थी। इसमें शामिल होने मुरली और राजीव बाइक से गए थे। राजीव की भाभी कल्पना ने बताया कि देर रात लगभग 11 बजे दोनों लोग एक ही बाइक से गेस्ट हाउस वापस जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-सीतापुर मार्ग पर मुरलीपुरवा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाय। यहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
राजीव के परिवार में पत्नी रेखा, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मुरली के परिवार में पत्नी मानसिला, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।