{"_id":"69d7df6045b86f98020b842b","slug":"two-bright-students-of-the-district-hoisted-the-flag-in-ssc-cgl-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147764-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जनपद के दो होनहारों ने फहराया एसएससी सीजीएल में परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जनपद के दो होनहारों ने फहराया एसएससी सीजीएल में परचम
विज्ञापन
फोटो- 23- आवर्त सिंह। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/पिहानी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2025 के परिणामों में जनपद के दो होनहार युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विपरीत परिस्थितियों और कठिन परिश्रम के दम पर दोनों युवाओं ने प्रतिष्ठित पदों पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।
कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी आवर्त सिंह ठाकुर ने अपनी सफलता से सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आवर्त के घर में पहले कोई उच्च शिक्षित नहीं था लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल किया है। उनका चयन आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर हुआ है। उनके चयन से परिजन और पास-पड़ोसी भी काफी खुश हैं। परिजनों का कहना है कि आवर्त की लगन और परिश्रम ने आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।
पिहानी नगर के मोहल्ला भाटनटोला निवासी अंशुमन गुप्ता ने भी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की। अंशुमन का चयन ऑडिटर के पद पर हुआ है। अंशुमन के पिता अशोक गुप्ता डाक विभाग में कार्यरत हैं जबकि माता मनोरमा गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई अस्मित गुप्ता एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। अंशुमन की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। इंटरमीडिएट की पढ़ाई गुरु रामराय पब्लिक स्कूल से पूरी करने के बाद वह उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज चले गए। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।