फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two arrested, including 21 stolen bikes

चोरी की 21 बाइकों समेत दो गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including 21 stolen bikes
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 21 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। 16 बाइकों के इंजन भी बरामद किए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पुलिस गांधी तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। रोकने पर बाइक समेत भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछतांछ के दौरान युवकों ने अपना नाम उमेश कश्यप पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम अग्रिहोत्रीपुरवा मजरा दयालपुर थाना अरवल वर्तमान पता देहात कोतवाली के कांशीराम कालोनी व ज्ञानेंद्र सिंह कुशवाहा पुत्र कप्तान सिंह निवासी महुआटोली थाना हरपालपुर बताया है। बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। पुलिस के सख्ती करने पर बताया कि वह अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते हैं और उन्हें एकत्र कर बेच देते हैं। जो बाइक नहीं बिकती हैं उन्हें कटवा देते हैं और फुटकर में सामान बेच देते हैं। चोरी की गई बाइकों के बारे में इन लोगों ने बताया कि सवायजपुर बाजार में स्थित एक दुकान में चोरी की बाइकें रखीं है। इस पर पुलिस टीम ने सवायजपुर में छापा डाला। यहां चोरी की 21 बाइक बरामद हुईं। 16 इंजन और बाइकों के कटे हुए स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि अभी यह पता किया जा रहा है कि बाइकें कहां-कहां से चोरी हुई थीं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed