{"_id":"6a400c4c3daf8757920e0401","slug":"two-arrested-for-selling-a-brass-buddha-statue-by-passing-it-off-as-gold-210-lakh-also-recovered-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152221-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पीतल की बुद्ध प्रतिमा सोने की बताकर बेचने में दो गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पीतल की बुद्ध प्रतिमा सोने की बताकर बेचने में दो गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये भी मिले
विज्ञापन
फोटो-27-आमिर। संवाद
शाहाबाद। सोने की बताकर पीतल की मूर्ति देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से 2.10 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस को अभी इनके एक और साथी की तलाश है। कोतवाली क्षेत्र में दरियापुर बिक्कू के पास से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
शाहजहांपुर के अहमदपुर रेकी निवासी दिन्नी के मकान निर्माण में मजदूरी करने के लिए उनका पुत्र सचिन पक्के पुल से राजा और रशीद नाम के दो युवकों को लाया था। इस दौरान दिन्नी की विवाहित पुत्री उजाला भी घर पहुंची थी। जान पहचान के बाद राजा ने उजाला को फोन कर बताया था कि खोदाई के दौरान उसे बुद्ध प्रतिमा मिली है। इस प्रतिमा को सोने का बताकर बेचने की बात कही थी। सौदा तय होने पर 20 जून को प्रतिमा देने के लिए बुलाया था। इस दौरान रुपयों भरा थैला छीनकर और प्रतिमा वहीं छोड़कर आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिये मिले सुराग से शाहजहांपुर जनपद के रौजा थाना क्षेत्र के कटिया कंपू निवासी आमिर और मझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की निवासी मुबारक को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2.10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके साथ ही कटिया कंपू निवासी एक शख्स की तलाश पुलिस कर रही है। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
10 लाख नहीं छह लाख में हुआ था सौदा
गिरफ्तार किए गए आमिर और मुबारक से पुलिस ने पूछताछ की। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने 10 लाख रुपये में प्रतिमा बेचे जाने की बात गलत बताई। कहा कि छह लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। खरीदारों पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप भी शातिरों ने लगाया।