फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two arrested for duping women in disguise

Hardoi News: वेश बदलकर महिलाओं से टप्पेबाजी करने में दो गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for duping women in disguise
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
माधौगंज (हरदोई)। वेश बदलकर टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5,07,224 रुपये बरामद हुए हैं। एक जोड़ी चांदी की पायल और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने शाहजहांपुर, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव और लखनऊ के करीब 900 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

माधौगंज के पटेलनगर पूर्वी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक ब्रजेंद्र कुमार यादव की पत्नी प्रेम कुमारी से बीती 24 जून को 10 लाख रुपये के जेवरों की टप्पेबाजी हुई थी। इसी दिन क्योंटीख्वाजगीपुर निवासी रोशन जहां से भी पायल की टप्पेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह की निगरानी में टीमें काम कर रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि पांच जनपदों के 900 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कुछ अहम सुराग मिले। टीम ने मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज निवासी इम्तियाज और असगर शामिल हैं। इम्तियाज के पास से 2,53,100 रुपये बरामद हुए हैं। असगर के पास से 2,53,100 रुपये बरामद हुए हैं। इन लोगों के पास से एक पायल भी बरामद हुई है।



गांव से निकलते ही स्विच ऑफ कर देते फोन, साथ में रखते थे मेकअप बॉक्स
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए असगर के खिलाफ बस्ती में तीन और रायबरेली में एक मामला दर्ज है। असगर और इम्तियाज घर से निकलते ही मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते हैं। पुलिस का दावा है कि घटना को अंजाम देने के लिए अमूमन एक दो जिले पार करते हैं। इनके पास मेकअप बॉक्स रहता है। संबंधित इलाके में निशाने के हिसाब से यह कभी बाबा तो कभी फकीर का वेश रख लेते हैं। महिलाओं को बरगलाने के लिए उन पर या परिजनों पर संकट होने की बात कहते हैं। इसके बाद जेवर उतरवाकर कभी मंत्र पढ़ने तो कभी फूंक डालने के बहाने टप्पेबाजी कर देते हैं। माधौगंज में तीन घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात इन लोगों ने स्वीकार की है। इनके गिरोह में कुल छह लोग हैं। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed