फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two applicants gave proof of the money being theirs, money will be returned

Hardoi News: दो आवेदकों ने दिए रुपया अपना होने का साक्ष्य, वापस होगा पैसा

Tue, 02 Apr 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 02 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two applicants gave proof of the money being theirs, money will be returned
हरदोई। उड़नदस्ता टीम की ओर से जांच में पकड़े गए रुपयों के मामलों की मंगलवार से जिला शिकायत निवारण समिति ने सुनवाई शुरू कर दी है। समिति के सामने दो आवेदन आए थे। समिति ने सुनवाई के समय दोनों आवेदकों से रुपयों के संबंध में साक्ष्य लिए और नकदी वापस कराए जाने का निर्णय है। नकदी के संबंध में समिति ने संबंधित थाना पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय में समिति की अध्यक्ष एडीएम प्रियंका सिंह, सदस्य वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनुराग द्विवेदी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक गजेंद्र तिवारी ने दोनों आवेदनों का परीक्षण किया। रुपयों के संबंध में दिए गए साक्ष्य और बयान को सही पाया।
विज्ञापन

समिति ने बिलग्राम कोतवाली में पकड़े गए 5,75,000 रुपये के संबंध में आशीष मिश्रा और शाहाबाद कोतवाली में पकड़े मशरूम उत्पादक किसान लालबहादुर के 4,54,500 रुपये की जमा-निकासी के साक्ष्य सही पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि आशीष मिश्रा और किसान लालबहादुर की ओर से रुपयों को चुनावी कामों ने प्रयोग न किए जाने का भी बयान दिया गया है। बता दें कि यह रुपये उड़नदस्ता टीम की ओर से जांच के दौरान पकड़कर सीज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed