फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   truck ruined young byke rider, died

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 22 Jan 2018 11:59 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 22 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
truck ruined young byke rider, died
गमगीन परिजन। अमर उजाला। - फोटो : अमर उजाला

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हेलमेट न लगाने के कारण उसके सिर में चोट आई थी। 

विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के जमुरा निवासी जमालुद्दीन (40) पुत्र जाहिद खां सोमवार को बाइक से किसी काम से शाहाबाद गए थे। शाहाबाद से वह वापस बाइक से घर आ रहे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर ग्राम लोनी के निकट उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा वासिफ ने बताया कि जमालुद्दीन के पांच पुत्र और दो पुत्रियां है। वह खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार सुबह शाहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस आते समय हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed