{"_id":"6acd35fbd7dcfdbaee09e36e","slug":"special-festival-trains-turn-into-a-source-of-trouble-instead-of-relief-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158292-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राहत के बजाए आफत बनीं त्योहार विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राहत के बजाए आफत बनीं त्योहार विशेष ट्रेन
विज्ञापन
फोटो- 04- रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
= समय पर नहीं हो रहा संचालन, पांच घंटे से लेकर 10 घंटे तक की देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें
- 15 प्रतिशत अतिरिक्त किराया देने के बाद भी इंतजार करना मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से चलाई जा रहीं त्योहार विशेष ट्रेनें राहत देने के बजाय परेशानी बढ़ा रही हैं। हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई विशेष ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों की आगे की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
त्योहार पर दूर-दराज प्रदेश और जिलों में पढ़ाई व नौकरी करने वाले प्रवासी लोग अपने घर आते हैं। इस कारण ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी होती है। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे हर साल विशेष ट्रेनों का संचालन करता है। इस बार भी विशेष ट्रेन संचालित कर दी गई हैं। यात्रियों ने भी सहूलियत देखते हुए विशेष ट्रेनों में आरक्षण बुक कराने शुरू कर दिए हैं।
बता दें कि यात्रियों को नियमित ट्रेनों की अपेक्षा करीब 15 प्रतिशत अधिक किराया विशेष ट्रेनों में देना होता है। इसके बावजूद ट्रेनों का संचालन नियमित समय पर नहीं हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा का कहना है कि ब्लॉक के चलते कई स्थानों पर काम हो रहा है। इस कारण ट्रेनें देरी से चल पा रही है। सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच से 10 घंटे तक की देरी ने बढ़ाई मुश्किल
हरदोई से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी विशेष ट्रेनों में देरी की शिकायतें अभी से ही आने लगी हैं। 10 अक्तूबर को पटना से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 04511 निर्धारित समय से पांच घंटे 55 मिनट की देरी से हरदोई पहुंची। वहीं, अमृतसर से बरौनी जाने वाली ट्रेन संख्या 04068 तीन घंटे 19 मिनट देर से आई। 11 अक्तूबर को दिल्ली से बनारस जाने वाली ट्रेन संख्या 04210 करीब 10 घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची।