फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck hits bike while overtaking auto, father and son die

Hardoi News: ऑटो को ओवर टेक करने में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र की मौत

Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Truck hits bike while overtaking auto, father and son die
बेनीगंज (हरदोई)। प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर ऑटो को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई, एक रिश्तेदार घायल हो गया। चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग निकला। घायल को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के नारापुरवा मजरा अहिरोरी निवासी शैलेंद्र (25) दिल्ली में मजदूरी करता था। चाची की तबीयत खराब होने की जानकारी पर वह रविवार को ही दिल्ली से घर आया था। सोमवार को वह अपने बेटे कार्तिक (5) और समथरी निवासी ममेरे भाई सुशील (28) के साथ बाइक से अपनी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के लोध गढ़ी गांव जा रहा था। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर झरोइया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को ओवरटेक करते हुए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में घुस गया। कार्तिक और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुशील को पुलिस की मदद से सीएचसी कोथावां भेजा। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed