फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   treatment of child death

करंट से झुलसे बच्चे की उपचार के दौरान मौत

Sat, 28 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 28 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
treatment of child death

बिजली विभाग की लापरवाही ने एक हंसते खेलते बचपन की

विज्ञापन
बलि ले ली। शहर से सटे कांशीराम कालोनी निवासी एक बारह वर्षीय बालक ने पूरे सात दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ी और आखिरकार हार गया।

बीते शुक्रवार को टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे बालक को उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जिसके मौत की खबर शुक्रवार सुबह आते ही घर में कोहराम मच गया। कांशीराम कालोनी निवासी संजू यादव का 12 वर्षीय पुत्र आशीष कालोनी के निकट ही बिटोली देवी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।

बताया गया कि बीते शुक्रवार को वह सुबह शौच के लिए खेतों में गया था। निकट की मन्नापुरवा उपकेंद्र होने की वजह से खेतों की ऊपर से हाईटेंशन लाइनें निकली हुई है। उनमें से ही कोई हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर पड़ी। हाईटेंशन लाइन में करंट आ रहा था और आशीष जैसे ही खेत में पहुंचा चपेट में आ गया।

हाईटेंशन लाइन के करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी गंभीर हालत को देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। नन्हा आशीष पूरे एक सप्ताह तक लखनऊ में अपनी जिंदगी और मौत से जूझता रहा और आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया।

शुक्रवार की सुबह उसकी मौत की खबर कांशीराम कालोनी में रहने वाले अन्य परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आशीष की मौत की खबर पाकर आसपास के लोग भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed