फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Train to be vulnerable to woman's death

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

Thu, 04 Feb 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 04 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Train to be vulnerable to woman's death
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक महिला की बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कंडवा मजरा मवैया निवासी विमला (25) पत्नी विमलेश बुधवार की सुबह शौच को निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में मृतक के चचेरे ससुर भोजराज ने बताया कि तीन साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

उसके कोई संतान नहीं थी।पति चंडीगढ़ में सूत की कंपनी में काम करता है। बीस दिन पहले वह घर आया था और उसके बाद चला गया। उसने बताया कि मृतका टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुलाब पुरवा निवासी मुन्ना लाल की पुत्री थी। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। इसलिए वह ट्रेन की चपेट में आ गई। मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उसके बाद पोस्टमार्टम होने से पहले ही चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर मायके पक्ष से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed