फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Newlywed woman who returned from her parents' home after Raksha Bandhan dies by hanging.

Hardoi News: रक्षाबंधन पर मायके से लौटी नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 29 Aug 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Newlywed woman who returned from her parents' home after Raksha Bandhan dies by hanging.
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर मायके से पति के साथ ससुराल लौटने के बाद नवविवाहिता ने कमरे में फंदा लगा लिया। पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद देर रात तक मायके से आए भाई की मौजूदगी में दोनों के बीच सुलह होती रही। भाई के वापस जाने के कुछ देर बाद ही महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, मायके वालों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर के मजरा भुखराई निवासी अनूप की शादी इसी वर्ष 20 फरवरी को टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी गांव निवासी रमेश चंद्र की पुत्री विभा (20) के साथ हुई थी। पति अनूप ने बताया कि विभा शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर उसके साथ मायके गई थी। देर शाम दोनों वापस घर लौटे। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विभा का भाई अजय भी उसे छोड़ने के लिए साथ आया था और दोनों के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद अजय वापस चला गया। भाई के जाने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे विभा ने साड़ी से फंदा लगा लिया। विभा की मां फूलमती ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले एक लाख रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर हत्या की गई और शव फंदे से लटका दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed