{"_id":"6a93142bca095c098303c164","slug":"rat-and-filth-found-in-mircharam-sweets-refrigerator-business-operations-halted-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155712-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मिर्चाराम स्वीट्स के फ्रिज में चूहा और गंदगी, कारोबार पर लगाई गई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मिर्चाराम स्वीट्स के फ्रिज में चूहा और गंदगी, कारोबार पर लगाई गई रोक
विज्ञापन
फोटो 30: मिर्चाराम स्वीट्स पर खाद्य पदार्थों के नमूने भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत : विभा
हरदोई। शहर के मिर्चा राम स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की है। फ्रिज में चूहा मिलने और प्रतिष्ठान में गंदगी और गड़बड़ी पर कारोबार बंद करा दिया गया है। टीम ने रस मलाई, राजभोग, चमचम, पनीर और खोवा के नमूने लिए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त और डीएम अनुनय झा के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ मिठाई और स्नैक्स आउटलेट मिर्चा राम स्वीट्स के यहां निरीक्षण किया। बताया कि गंभीर अनियमितताएं और भारी मात्रा में गंदगी पाई गई।
बताया कि फ्रिज के अंदर चूहों का बसेरा और काला फफूंद मिला। कच्चा माल गंदगी में बेतरतीब ढंग से रखा मिला। फर्श पर कई जगह गंदा पानी भरा मिला। किचन में गंदगी मिली। खाद्य पदार्थ खुले में रखे थे और बनाए और तैयार खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक रंग मिलाया जा रहा था। बताया कि गंदगी और जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के दृष्टिगत कारोबार पर तत्काल प्रभाव रोक लगा दी गई। नोटिस दिया गया है। कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि रिटेल स्टोर और मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल और कुमार चित्रसेन आदि शामिल रहे।