फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Train reservations are full before Kartik Purnima bath.

Hardoi News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पहले ट्रेनों में आरक्षण फुल

Thu, 30 Oct 2025 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Train reservations are full before Kartik Purnima bath.
हरदोई। पर्व और त्योहार का दौर लगातार जारी है। दीपावली और छठ पर्व अभी संपन्न हुआ है कि अब कार्तिक पूर्णिमा का समय आ गया। कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में जिले से लोग हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जाते हैं। ऐसे में जिले से होकर हरिद्वार जाने वाली तमाम ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहा है। अभी तक कोई विशेष ट्रेन भी नहीं चली है। ऐसे में यात्री विशेष ट्रेन के चलने की आस लगाए हैं।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। जिले से होकर निकली गंगा जी के घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने जाते हैं। इसके अलावा जिले से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार जाकर भी गंगा स्नान करते हैं। लोगों की भारी संख्या के चलते जिले से होकर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

एक तो स्थानीय रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए पांच जोड़ा ट्रेनें चलती हैं। इनमें से सिर्फ दो जोड़ा ट्रेनें हैं जो नियमित चलती हैं, बाकी तीन अन्य साप्ताहिक हैं। हरिद्वार जाने वाली नियमित ट्रेन 13009 दून एक्सप्रेस और 15119 बनारस देहरादून एक्सप्रेस में ताे प्रतीक्षा सूची भी समाप्त हो गई है। जबकि साप्ताहिक ट्रेनों में भी कार्तिक पूर्णिमा के स्नान तक ऐसा ही हाल है। यात्रियों को नियमित ट्रेनों में आरक्षण मिल नहीं रहा है और विशेष ट्रेन अभी चली नहीं हैं। यात्री विपिन सोनी, श्याम त्रिवेदी, मुकेश यादव समेत कई लोगों ने विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed