फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Train operations affected due to block

Hardoi News: ब्लाॅक के कारण प्रभावित हुआ ट्रेनों का संचालन

Sat, 25 Nov 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Train operations affected due to block
हरदोई। लखनऊ क्षेत्र में ब्लॉक के कारण शुक्रवार को लखनऊ-मुरादाबाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। स्थानीय स्टेशन पर दो ट्रेनें कई घंटे तक रुकी रहीं। वहीं अन्य को दूसरे स्टेशनों पर रोका गया। इससे स्थानीय स्टेशन पर ट्रेनें काफी देर से पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

लखनऊ-मुरादाबाद रेल मार्ग पर आलमनगर स्टेशन के पास कार्य किया जाना था। इस कारण शुक्रवार को ब्लॉक लिया गया था। ब्लाॅक के कारण पूरे दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ब्लॉक के कारण ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर रोका गया था। स्थानीय स्टेशन पर भी दो ट्रेनें आनंद बिहार- मुजफ्फरपुर और गोरखपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन कई घंटे तक खड़ी रहीं। इसके अलावा त्रिवेणी स्टेशन को स्टापेज न होने के बावजूद शर्मा हाल्ट, कहेलिया आदि छोटी स्टेशनों पर रोक कर चलाया गया।
विज्ञापन

लखनऊ व रोजा जक्शन क्षेत्र के स्टेशनों पर भी कई ट्रेनों को रोका गया। ब्लॉक के कारण स्थानीय स्टेशन पर आने वाले ट्रेनें काफी विलंब से पहुंचीं। लखनऊ राजरानी एक्सप्रेस एक घंटा 58 मिनट, त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, कोलकत्ता-जम्मूतवी एक घंटा 38 मिनट विलंब, जनता एक्सप्रेस एक घंटा 48 निमट, गंगा सतलज एक्सप्रेस आठ घंटा, काशी विश्वनाथ दो घंटा 38 मिनट, दून एक्सप्रेस चार घंटा 8 मिनट, आनंद बिहार एक्सप्रेस 7 घंटा 42 मिनट और कोलकाता एक्सप्रेस 18 घंटा 15 मिनट देरी पहुंची। कानपुर जम्मू तवी निरस्त कर दी गई। इससे यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण तीन ट्रेनें निरस्त
कोहरे के कारण स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। इनमें बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी तक, बरेली-बनारस एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक, प्रयागराज एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed