फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   traffic niyam batayee

आयोजित हुई कार्यशाला, पुरस्कृत किए गए विजयी प्रतिभागी

Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
traffic niyam batayee
फोटो-30- रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित कार्यशाला में पूर्व आयोजित प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को सम्म - फोटो : HARDOI
ट्रैफिक नियम बताए, ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
विज्ञापन

- सीतापुर रोड स्थित वर्कशॉप में हुआ कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को सीतापुर रोड स्थित वर्कशॉप में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रोडवेज कर्मियों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने के साथ ही पूर्व में आयोजित हुई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
एआरएम रोडवेज आरबी यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। कोई एक भी व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है तो इसका खामियाजा दूसरों को भी भुगतना पड़ता है। इसलिए ये आवश्यक है कि सभी लोग अपने दायित्वों को समझें और उनका ईमानदारी से निर्वहन करें। कार्यक्रम में सात अक्तूबर को आयोजित हुई सड़क सुरक्षा सप्ताह विषयक ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल स्कूलों के विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इन्हें मिला पुरस्कार
एआरएम समेत यात्री कर अधिकारी एसपी देव व आरआई विकास कुमार यादव ने प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले लखनऊ पब्लिक स्कूल के सेजल पटेल, दूसरे स्थान पर रहीं इसी स्कूल की मुस्कान यादव और तीसरे स्थान पर रहे सीएसएन पीजी कॉलेज के अनुभव मिश्रा को पुरस्कृत किया। इसके अलावा सीएसएन पीजी कॉलेज की काजल शुक्ला, सेंट जेवियर्स के फैज, लखनऊ पब्लिक स्कूल की कात्यायनी गुप्ता व राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज न्योरादेव के अनिकेत सिंह को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक कुमार वर्मा, जावेद, विनीत कुमार सिंह व कार्तिकेय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed