फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power out in half the city due to mainline failure.

Hardoi News: मेनलाइन फेल होने से आधे शहर की गुल रही बिजली

Sat, 12 Sep 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power out in half the city due to mainline failure.
हरदोई। शहर में शनिवार को मुख्य लाइन में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण शहर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस और भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों का हाल बेहाल रहा। वहीं कौशलपुरी इलाके में मुख्य ट्रांसफार्मर का केबल जल जाने से घंटों सप्लाई बाधित रही जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के 33 केवीए सिटी, कोयलबाग, इंडस्ट्रियल एरिया, आरटीओ, गुरगुज्जा, सांडी रोड शहर व ग्रामीण उपकेंद्रों की आपूर्ति 132 केवीए मन्नापुरवा से की जाती है। शनिवार दोपहर मेन लाइन में खराबी आने से आधा घंटे तक आधे शहर की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा सिटी विद्युत उपकेंद्र के कौशलपुर मोहल्ले की आपूर्ति कोतवाली के निकट लगे ट्रांसफार्मर की लीड खराब होने और उसको बदलने के कारण तीन घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

वहीं इंडस्ट्रियल एरिया उपकेंद्र का खदरा फीडर दोपहर एक घंटे बंद रहा। 33 केवीए मन्नापुरवा से जुड़े नानकगंज झाले पर इंसुलेटर में खराबी के कारण क्षेत्र की आपूर्ति एक घंटे बाधित रही। इसके अलावा टाउन द्वितीय फीडर लाइन शिफ्टिंग के कारण आधा घंटे बंद रहा। विद्युत उपकेंद्र आशा नगर का जयराम फीडर बिजली लाइन के पास पेड़ की डाल काटने के कारण दो घंटे तक बंद रहा। बिजली आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन में नहीं हो रही आपात कटौती
जनपद में विद्युत कटौती का नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। वर्तमान में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में दिन में आपात कटौती नहीं की जा रही है। शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली दिए जाने का शेड्यूल लागू है। रात में ओवरलोडिंग होने के कारण आपात कटौती होती है। आपूर्ति लोकल फॉल्ट होेने के कारण बंद हो रही है। -मो. सउद, अधिशासी अभियंता, प्रेषण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed