फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Using social media as a weapon to make derogatory remarks against public representatives.

Hardoi News: जनप्रतिनिधियों पर अभद्र टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया को बना रहे हथियार

Sat, 12 Sep 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Using social media as a weapon to make derogatory remarks against public representatives.
हरदोई। सोशल मीडिया का इस्तेमाल जनप्रतिनिधियों और नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए किया जा रहा है। पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब जनप्रतिनिधियों और नेताओं के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर किया गया। अभी तक ऐसे मामलों को नजरंदाज कर देने के कारण अभद्र पोस्ट करने वालों की संख्या बढ़ी है। 24 घंटे के अंदर शहर कोतवाली में एक और बिलग्राम कोतवाली में दो मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन



केस-1
विधायक आशू पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, दो पर प्राथमिकी
बिलग्राम क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी पवन तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि छिबरामऊ निवासी रंजीत और सुमित मिश्रा ने सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू से गाली-गलौज की। इसका वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर मौजूद है। पवन का दावा है कि विधायक से गाली-गलौज किए जाने से भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आहत हैं। शिकायती पत्र पर भूपेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद द्विवेदी और अंबेश तिवारी के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन



केस-2
पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष की छवि खराब करने की कोशिश में मामला दर्ज
भाजपा के नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेयी ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के दुलीचंद चौराहा निवासी मोहित अग्रवाल पर सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। नगर अध्यक्ष का दावा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि की सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मोहित अग्रवाल अभद्र पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-3

नगीना सांसद के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल, अज्ञात पर मामला दर्ज
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर निवासी अब्दुल कलाम ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनका भाई साकिब खान अयोध्या में रहता है। बीते सात सितंबर को साकिब के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद से गाली-गलौज की। साकिब ने संबंधित नंबर अब्दुल को उपलब्ध कराया। अब्दुल ने उस नंबर पर कॉल की तो आरोपी ने उनसे भी गाली-गलौज करते हुए सांसद के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed