फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   traders jam

पुलिस पर आरोप लगा व्यापारियों ने लगाया जाम

Mon, 29 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 29 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस द्वारा व्यापारियाें का उत्पीड़न

विज्ञापन
करने का आरोप लगाकर रविवार को व्यापारियों ने पिहानी चुंगी पर जाम लगाकर हंगामा किया। इससे वहां पर भारी संख्या में वाहन फंस गए। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को शांत कर जाम खुलवाया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी चुंगी पर बर्तन व्यापारियोें की कई दुकानें है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा थोक निवासी बर्तन व्यापारी राम रतन गुप्ता के पुत्रों को देहात कोतवाली पुलिस ने चोरी का आरोप लगाकर पकड़ लिया था। जिस पर व्यापारी आक्रोशित हो गए और पुलिस के उत्पीड़न के विरोध में सड़क पर उतर आए। उन लोगोें ने पिहानी चुंगी को जाम कर दिया।

इससे वहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जिसकी जानकारी होने पर चौकी प्रभारी रेलवे गंज विनय मिश्र मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत किया। इसके बाद सीओ सिटी राम लाल राय मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को शांत कर जाम खुलवाया। घटना के विषय में रामरतन ने आरोप लगाया कि पुलिस उनका आर्थिक दोहन के लिए दबाव बना रही थी।

इसी कारण उसके पुत्रों को बार बार पकड़ रही है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वह उनके पुत्रों को छूटे आरोप में पकड़ चुकी है। इस संबंध में देहात कोतवाली प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि व्यापारी पुत्र को चोरी के आरोप में पकड़ा गया, इसलिए दबाव बनाने को व्यापारी आरोप लगा रहे है। फिलहाल मामला शांत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed