फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer died in accident

ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत

Sun, 12 Nov 2017 10:56 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 12 Nov 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

टड़ियावां थाना क्षेत्र में रविवार को खेत में पुआल के नीचे सो रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पैढ़ाई गांव निवासी राम अवतार (55) पुत्र हेमनाथ ने शनिवार को कं पाइन मशीन से धान की फसल कटवाई थी। अनाज खेत पर ही पड़ा था। रात में वह अनाज की रखवाली के लिए खेत पर सोया था। रात में सर्दी लगने पर उसने पुआल को अपने ऊपर डाल लिया था। सुबह करीब सात बजे गोपामऊ निवासी युवक ट्रैक्टर ट्राली लेकर पुआल भरने पहुंचा था। उसने पुआल के ढेर के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्राली निकाल दिया। इससे पुआल के नीचे सो रहा रामअवतार ट्रैक्टर के पहियों के नीचे कुचल गया। उसकी चीख सुनकर चालक को घटना की जानकारी हुई। चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उधर पहुंचे। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब तक रामअवतार को पुआल से बाहर निकाला, उसकी सांसें थम गईं थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार में पत्नी राजकुमारी के अलावा दो बेटियां पूजा व ज्योति हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed