फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor-trolley upturned, two killed

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत

Fri, 30 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 30 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley upturned, two killed
खाई में पलटी ट्रॉली को निकालते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के रूदामऊ गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जा रहे दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  

विज्ञापन


माधौगंज में शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन था। इसमें शामिल होने के लिए बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरौरी गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 25 लोग सवार थे।
विज्ञापन


माधौगंज- बिलग्राम मार्ग पर रुदामऊ गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान बिरौरी निवासी जयनारायण (45) पुत्र शालिकराम और सुनील (35) पुत्र राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राली के नीचे दबने से घायल कन्हैयालाल (29), जगदीश (60), गया प्रसाद (45), आशीष मिश्रा (14), राजकुमार हंस (85), मथुरी (40), बाबूराम (60), कमलेशचन्द्र (65), यदुनाथ (60), शिवलाल (76) , रामकरन (55) , मेवालाल (62) आदि को सीएचसी पहुंचाया गया।


जहां प्रताप नारायण की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed