{"_id":"68695f1d72280745e00ca175","slug":"tractor-overturned-after-losing-control-due-to-a-bull-one-dead-two-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133865-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांड़ आने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांड़ आने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
टड़ियावां। पाठकपुरवा मोड़ पर शुक्रवार देर रात अचानक सांड़ सामने आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। घटना में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल भी हुए हैं।
थोक खाला निवासी मिथलेश (20) खेती करता था। उसका खेत निबुआई में है। शुक्रवार शाम वह अपने परिचित गांव निवासी महेंद्र (35) और सोनू (25) के साथ खेत जोतने गया था। देर रात लगभग 10:30 बजे तीनों ट्रैक्टर से वापस घर जा रहे थे। पाठकपुरवा मोड़ के पास सांड़ अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गया। तेज ब्रेक लगाए जाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। तीनों दोस्त ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
महेंद्र और सोनू ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही एंबुलेंस को भी दी। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले जाया गया। यहां मिथलेश को मृत घोषित कर दिया गया। मिथलेश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। घटना का पता चलने पर परिजन बिलख पड़े। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।