फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trabajador residente de Unnao encontr corona positiva en Hardoi

उन्नाव निवासी श्रमिक हरदोई में मिला कोरोना पॉजिटिव

Mon, 18 May 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Trabajador residente de Unnao encontr corona positiva en Hardoi
15 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हरदोई आए उन्नाव निवासी श्रमिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे बावन के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

15 मई को पंजाब के साहिबजादा से आई स्पेशल ट्रेन से 869 श्रमिक हरदोई लौटे थे। इनमें से 460 गैर जनपद के थे।
रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान आठ लोगों को संदिग्ध पाए जाने पर जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया था। 16 मई को इन सभी के नमूने कोरोना की जांच के लिए भेजे गए थे।
सोमवार दोपहर आई रिपोर्ट में इनमें से एक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 32 वर्षीय श्रमिक उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र और हलौली विकास खंड के ग्राम भवानीनगर का निवासी है।
विज्ञापन

वह पंजाब के ढेरावाल में गत्ते की फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद होने के बाद वह वापस गांव जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही बीमारी ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले श्रमिक की गिनती उन्नाव जिले के मरीजों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस जनपद का व्यक्ति रहने वाला होता है, उसी जिले में उसको जोड़ा जाता है।

उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि हरदोई निवासी दो युवकों के सैंपल कन्नौज में लिए गए थे और वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन उन दोनों मरीजों को हरदोई में ही जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed