फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tppebajon jewelery and cash looted from the teacher

टप्पेबाजों ने शिक्षिका से जेवर व नगदी लूटी

Sat, 02 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 02 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tppebajon jewelery and cash looted from the teacher
पुलिसकर्मियाें को व्यथा सुनाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
शहर में महिलाआें को बाताें के जाल में फंसाकर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार को एक और महिला को गिरोह के दो सदस्यों ने शिकार बनाया और हजारों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन



टड़ियावां थाना के गोपामऊ निवासी सुप्रिया रस्तोगी पत्नी सचिन रस्तोगी जीआईसी टड़ियावां में संविदा टीचर के रूप में तैनात है। वह पुलिस लाइन के पास किराये के मकान में रहती है। शुक्रवार दोपहर वह बच्चों को लेने विद्यालय से नघेटा रोड  पर जा रही थी। विद्यालय से पहले ही दो बाइक सवार उनको मिल गए और उनसे किसी का पता पूछा।
विज्ञापन



उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। इससे वह उनको दीदी बुलाकर बातचीत में फंसा लिया। इसके बाद उनको ईश्वर के दर्शन कराने के नाम पर उनके जेवर, पैसे आदि ले लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जब उनका दिमाग सही हुआ तो वह रोने लगी। इससे वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। सुप्रिया ने बताया वह उसके पास से सोने की चेन, अंगूठी, कान की झुमकी और पर्स में रखे ढाई हजार रुपये लेकर फरार हो गए।



पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी शहर में कचहरी रोड पर एक महिला को बेवकूफ बनाकर उसके जेवर आदि लेकर बदमाश फरार हो गए थे, जिसका पुलिस आज तक पता नहीं लगा सकी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि ऐसे मामलाें की जांच के लिए विशेष टीम लगाई जाएगी। ठगी करने वाले जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed