फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Today will be awarded to the families of martyrs Governor

आज गवर्नर शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित

Sat, 01 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 01 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Today will be awarded to the families of martyrs Governor
गांधी भवन में तैयारियों का जायजा लेते एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल व एएसपी पूर्वी बीसी दुबे व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। गांधी भवन में रविवार को आप और हम के तत्वावधान में होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को गवर्नर राम नाईक सम्मानित करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों का आला अधिकारी जायजा लेते देखे गए। सांसद अंशुल वर्मा ने भी गांधी भवन पहुंच कर व्यवस्थाएं देखी।

विज्ञापन


गवर्नर राजभवन से हेलीकाप्टर से दोपहर 2:50 बजे पर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह 2:55 बजे  गांधी भवन पहुंचेंगे। वह गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सवा चार बजे तक रहेंगे। इसके बाद वह राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, गांधी भवन परिसर में विशेष रूप से निर्मित पंडाल में मुख्य मंच के अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है। जिस पर जिले के तीन जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ 34 अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मंच एवं स्वतंत्रता सेनानियों के मंच के अतिरिक्त एक तीसरा मंच भी बनाया गया है। जिसके माध्यम से मंचीय संचालन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व उद्बोधन होंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य रामनरेश रावत भी मौजूद रहेंगे।


शनिवार को गांधी मैदान में एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने भी जायजा लिया। इसके अलावा सांसद अंशुल वर्मा ने भी कार्यक्रम स्थल पर जाकर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मंच अध्यक्ष सर्वाधार सिंह, संयोजक कमलेश पाठक, विधयक श्याम प्रकाश, अरूणेश बाजपेई, सुनील शुक्ला, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed