फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Today in city

Hardoi News: आज के कार्यक्रम

Tue, 29 Jul 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Today in city
पार्थिव शिवलिंग बनाने से होती हैं मनोकामनाएं पूरी : प्रवीण दीक्षितसांडी। मोहल्ला मुंशीगंज स्थित बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर सतमठिया में कथाव्यास ने पार्थिव शिवलिंग का महत्व समझाया। कथाव्यास पं. प्रवीण दीक्षित ने कहा कि श्रीशिवपुराण कथा का श्रवण और पार्थिव शिवलिंग का पूजन करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं।
विज्ञापन


कथाव्यास ने श्रद्धालुओं ने भजन सुनाया। कहा कि सावन में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए पार्थिव शिवलिंग बनाने की विधि बताई। कहा कि भगवान भोलेनाथ के भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति भावना के साथ उन्हें मनाने में लगे रहते हैं। सावन में भोलेनाथ स्वयं पृथ्वी पर भ्रमण के लिए आते हैं। पार्थिव शिवलिंग को बनाने के लिए गंगाजल का इस्तेमाल करना चाहिए। कथा के यजमान राजीव कुमार कुशवाहा ने सपत्नीक आरती-पूजन किया ।
विज्ञापन

---------------------
महिलाओं और बच्चों ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज


हरदोई। एसएसएन जनकल्याण समिति की तरफ से मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में हरियाली तीज पर कार्यक्रम हुआ। महिलाओं और बच्चों ने धूमधाम से हरियाली तीज मनाई।

समिति की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाएं और बच्चे एकत्र हुए। जिला उपाध्यक्ष डॉ. सोहिनी द्विवेदी के संयोजन में हुए कार्यक्रम में गैर जनपद के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुईं। प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की खुशी में मनाई जाती है। माता पार्वती ने कठोर तप कर शिव जी को पति रूप में प्राप्त किया। यह दिन उनके पुनर्मिलन का प्रतीक है और वैवाहिक प्रेम और समर्पण का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। बताया कि संस्था सामाजिक कार्यों के साथ सांस्कृतिक प्रतिभा को भी निखारने का काम करती है। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता प्रतिभागियों के नाम बुधवार को सार्वजनिक किए जाए जाएंगे। आयोजक हरदोई जिलाध्यक्ष कल्पना तिवारी नेअतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश को-आर्डिनेटर गीता शर्मा, जिला को-आर्डिनेटर अनीता मिश्रा, रूपाली मित्तल, मीनू गुप्ता, लक्ष्मी मिश्रा, अंजू पांडेय, स्मिता, मधुसूदन मिश्रा, रति टंडन आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed