फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Todarpur will be connected to the highway, one lakh people will get convenience in transportation

Hardoi News: हाईवे से जुड़ेगा टोडरपुर, एक लाख लोगों को आवागमन में होगी सुविधा

Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Todarpur will be connected to the highway, one lakh people will get convenience in transportation
लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग को टोडरपुर से जोड़ने वाली सड़क की ऐसी है  दशा।   - फोटो : लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग को टोडरपुर से जोड़ने वाली सड़क की ऐसी है  दशा। 
फोटो-15- शाहजहांपुर मार्ग से टोडरपुर होते हुए पिहानी को जोड़ने वाला मार्ग। संवाद
विज्ञापन

- 33 करोड़ रुपये से 12.20 किलोमीटर लंबाई में होगा काम, शाहजहांपुर मार्ग से पिहानी मार्ग का आवागम होगा आसान
- शासन ने पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना पर दी तकनीकी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। टोडरपुर को लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी कर ली गई है। 33 करोड़ 39 लाख रुपये से इस मार्ग को दो-लेन का बनाया जाएगा। लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए तकनीकी समिति ने स्वीकृति दे दी है। मार्ग का निर्माण होने से लगभग एक लाख लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री की ओर से तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों को टू-लेन मार्गों से जोड़े जाने की प्राथमिकता दी गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से एनएच-731 से विकास खंड टोडरपुर को जोड़ते हुए पिहानी मार्ग से जुड़ने वाले मार्ग को टू-लेन बनवाए जाने की कार्ययोजना तैयारी की गई।
विज्ञापन

करीब 12.20 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए विस्तृत परियोजना आख्या शासन को भेजी गई थी। शासन की ओर से मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के प्रस्ताव का तकनीकी समिति की ओर से परीक्षण किया गया। तकनीकी समिति ने प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी समिति की सहमति के बाद मार्ग के टू-लेन बनवाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इसी वित्तीय वर्ष में रुपये मिलने से जल्द ही काम शुरू होने की भी उम्मीद है।
एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को होगी सुविधा-सहूलियत
एनएच-731 पर शाहजहांपुर मार्ग से विकास खंड टोडरपुर को जोड़ते हुए पिहानी मार्ग तक मार्ग जाता है। इस मार्ग के टू-लेन बन जाने से टोडरपुर गांव के साथ ही उमरौली, तारागांव, कैमी और अंतोरा आदि करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत हो जाएगी। मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को वाहनों के निकालने में भी दिक्कतें नहीं आएंगी।

टोडरपुर ब्लॉक मुख्यालय को टू-लेन से जोड़ने की शासन स्तर पर तकनीकी समिति के बैठक में सहमति मिल गई है। बजट स्वीकृति के प्रस्ताव चला गया है। जल्द ही रुपये मिलने की संभावना है। रुपये मिलते ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम भी शुरू करा दिया जाएगा।-राज कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed