{"_id":"577806124f1c1b486279a8d0","slug":"to-protect-cow-stuffed-shout","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो रक्षा के लिए भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो रक्षा के लिए भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। राष्ट्रीय गौरक्षक दल ने पशु वध के खिलाफ हुंकार भरते हुए गो रक्षा का संकल्प दोहराया। शनिवार को पाली के पूता मार्केट में गो रक्षकों की एक बैठक हुई। जिसमें हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि जिले में पशु तस्करी हो रही है। प्रशासन की ओर से इसे रोकने के कोई भी उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कटरा बिल्हौर हाइवे से रोजाना ट्रकों से पशु तस्करी की जा रही है। पाली में भी चोरी छुपे पशुओं की हत्या कर उनका मांस पड़ोसी जनपद में सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला महासचिव आदर्श तिवारी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 8115732973 जारी किया गया है। पशु वध से संबंधित जानकारी इस पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि गो रक्षक दल पशु वध को रोकने के लिए अभियान छेड़ेगा। इस संबंध में एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया जाएगा। इस मौके पर कमल दीपक अखिल बाजपेई भुवनेश्वर पांडेय, निक्की रस्तोगी, ब्रजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन