{"_id":"dc4f7ff8af32f58049d88f3a0624815a","slug":"tips-to-prevent-malnutrition-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण रोकने के लिए दिए जाएंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण रोकने के लिए दिए जाएंगे टिप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। राज्य पोषण मिशन के तहत सभी नव निर्वाचित प्रधानों को ब्लाकों में कार्यशाला आयोजित कर टिप्स दिए जाएंगे। इसके लिए 31 मार्च तक रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग और पंचायत राज विभाग को पत्र भेजकर ब्लाकों में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वीएचएनडी और बीएचएसएनसी में ग्राम प्रधान की भूमिका के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामसभा की स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण समिति को भी क्रियाशील बनाने पर जोर दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने 31 मार्च तक ग्राम प्रधानों की कार्यशालाओं को आयोजित करवाकर रिपोर्ट भेेजने के निर्देश दिए। जिसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के समन्वय से कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
प्रति ब्लाक मिलेंगे 25 हजार
हरदोई। ग्राम प्रधानों की कार्यशाला में गोद लेने वाले जिला स्तरीय अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी उन्हें प्रशिक्षण देंगे। ऐसे में विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशाला के लिए शासन ने 25 हजार रुपये देने का फैसला किया है।