फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three people including two brothers arrested for stealing AC's copper wire

Hardoi News: एसी के कॉपर तार चोरी में दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three people including two brothers arrested for stealing AC's copper wire
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने एसी के कॉपर तार चोरी में दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा ने 21 अप्रैल को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि बार एसोसिएशन के गेट पर कैमरा लगा था। चोरों ने कैमरा खराब करके एसी हॉल, मीटिंग हॉल व कैंटीन में लगे सात एसी के कॉपर तार पाइप समेत काट लिए थे।
विज्ञापन

25 जुलाई की रात पुस्तकालय में लगे तीन एसी के तार चोरों ने काट लिए थे। इसकी रिपोर्ट भी 30 जुलाई को दर्ज कराई गई थी।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा निवासी गौरव गुप्ता उर्फ बौना और उसके भाई सूरज गुप्ता के साथ टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ निवासी रविंद्र उर्फ रामेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तांबे के 12 पाइप बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed