फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three people including mother and daughter died in a collision between a truck and an e-rickshaw, the e-rickshaw got stuck in the truck and was dragged for 100 meters

Hardoi News: ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन की मौत, ट्रक में फंसकर 100 मीटर घिसटा ई-रिक्शा

Wed, 04 Dec 2024 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Three people including mother and daughter died in a collision between a truck and an e-rickshaw, the e-rickshaw got stuck in the truck and was dragged for 100 meters
सांडी (हरदोई)। हरपालपुर मार्ग पर ई-रिक्शा और ट्रक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और ट्रक में फंसकर ई-रिक्शा करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। लक्षनपुरवा के पास चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसा में मां-बेटी और ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सांडी-हरपालपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। बिलग्राम सीओ सुनील शर्मा ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
सांडी थाना क्षेत्र के चौधरियापुर गांव निवासी प्रमोद की पुत्री वैष्णो देवी की फर्रुखाबाद के पटि्टया गांव में ससुराल है। परिवारीजनों ने बताया कि वैष्णवी देवी की ननद प्रियंका की शादी बृहस्पतिवार को है। बुधवार को मानीमऊ निवासी गुफरान (19) का प्रमोद ने ई-रिक्शा बुक कराया था। ई-रिक्शा से प्रमोद की पत्नी सुधा (45), पुत्री महिमा (14) और पुत्र देव (12) और उनके भाई महेश पाल की पत्नी सुधा (35) व पुत्र शोभित (5) फर्रुखाबाद जा रहे थे। सांडी-हरपालपुर मार्ग पर बखरिया गांव के मोड़ के पास खाली ड्रम लेकर आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाय भगाने का प्रयास किया, जिससे ई-रिक्शा ट्रक में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे ई-रिक्शा पर सवार लोगों में चालक गुफरान और प्रमोद की पत्नी सुधा और पुत्री महिमा की मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक दो भाइयों में छोटा और अविवाहिता था। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष छोटेलाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed